फाजिल्का में डीसी ऑफिस पर मनरेगा मजदूरों का धरना:पारदर्शी तरीके से काम और मेट रजिस्ट्रेशन की मांग, प्रशासन ने सोमवार तक का टाइम मांगा

फाजिल्का के डीसी ऑफिस के मुख्य गेट पर आज मनरेगा मजदूर धरने पर बैठ गए। उनके साथ सर्व भारत नौजवान सभा के लोग भी थे l सर्व भारत नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष शुभेग सिंह ने बताया कि मनरेगा मजदूरों की मांगों को लेकर वह मांग पत्र देने के लिए डीसी दफ्तर आए थे l मांगपत्र देने के दौरान डीसी ने उन्हें काम देने का भरोसा दिया l लेकिन मामला एडीसी को सौंपने को लेकर उन्होंने विरोध किया l उनका कहना है कि कुछ समय पहले उनके द्वारा हाईवे जाम करने के दौरान एडीसी ने उन्हें भरोसा दिया गया था कि उनकी मांगे पूरी की जाएंगी और मेट को पारदर्शी ढंग से आम इजलास के जरिए रजिस्टर्ड किया जाएगा l लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से उनके लोगों को गैरहाजिर कर दूसरे पक्ष के मेट रजिस्टर्ड किए जा रहे हैं l जिसका उन्होंने विरोध किया है l सोमवार को समस्या का समाधान करने का भरोसा
उन्होंने कानून के मुताबिक पारदर्शी ढंग से काम देने की मांग की, जिसको लेकर उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए डीसी दफ्तर के मुख्य गेट पर धरना दिया गया है l उन्होंने कहा कि इस मामले को तेज संघर्ष का रूप देते हुए मीटिंग बुलाई जा रही है l उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में बड़ा संघर्ष किया जाएगा l उधर एपीओ संदीप कुमार ने कहा कि फिलहाल धरना उठवा दिया गया है और मनरेगा काम के शेड्यूल के लिए एडीसी सुभाष चंद्र से मुलाकात कर सोमवार को समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया गया है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *