फाजिल्का में ड्राइवर ने नहर में कूदकर दी जान:कल शाम से लापता, तीन बच्चों का पिता, मानसिक रूप से था परेशान

फाजिल्का जिले में अबोहर के सुंदर नगरी में रहने वाले एक ड्राइवर ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरमेल सिंह (30) के रूप में हुई है। वह सोमवार शाम से लापता था और आज उसका शव गुमजाल की टेलों से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार हरमेल सिंह सुंदर नगरी की गली नंबर 15 का रहने वाला था। वह पेशे से ड्राइवर था और शराब का आदी था। कल शाम को वह अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने सिटी वन पुलिस को सूचना दी और खुद भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मानसिक रूप से परेशान रहता था युवक मंगलवार को जब गुमजाल टेलों पर शव मिलने की सूचना मिली, तो नर सेवा नारायण सेवा की टीम मौके पर पहुंची। कलरखेड़ा चौकी पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। शव को अबोहर की मोर्चरी में रखा गया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक दो बेटियों और एक बेटे का पिता था। वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस मृतक के भाई सुखदेव सिंह के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *