फाजिल्का में तीन बंद घरों में चोरी:दरवाजे तोड़कर घुसे चोर; पानी की टोंटियां-सिलेंडर समेत अन्य सामान ले गए

फाजिल्का जिले में 3 बंद मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई है। बताया जा रहा है कि बंद पड़े तीनों मकानों घरों के अंदर दाखिल हुए चोर घर के अंदर से पानी की टोंटियां, सिलेंडर और अन्य सामान चोरी करके ले गए। हालांकि मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें एक युवक समान ले जाता हुआ दिखाई दिया। कुक्कड़ गली निवासी दिनेश गिलहोतरा ने बताया कि गली में उनका एक मकान बंद पड़ा है। जिसे वह गोदाम के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें फोन आया कि उनके मकान का गेट टूटा पड़ा है। जिसके बाद उन्होंने मौके पर आकर देखा तो मकान के अंदर से लगी पानी की टोंटियां और सिलेंडर और अन्य सामान गायब मिला। 3 मकानों में हुई चोरी की वारदात दिनेश ने बताया कि जब बाहर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि उनके साथ-साथ गली में दो और बंद पड़े घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे उन्होंने चेक किए तो उसमें एक युवक समान ले जाता दिखाई दिया है। फिलहाल उनके द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को की जा रही है। शहर में हो रही चोरी की घटनाओं पर नकेल डालने की मांग की जा रही है। पुलिस बोली-शिकायत पर होगी कार्रवाई इस मामले को लेकर सिटी थाना के एसएचओ लेखराज का कहना है कि अभी तक उन्हें इस बाबत कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मकान मालिकों की शिकायत आने पर जांच पड़ताल कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *