फाजिल्का में तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, घर लौट रहा था 3 बच्चों का पिता, ड्राइवर फरार

फाजिल्का में तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा फिरोजपुर हाईवे पर घुबाया गांव के पास हुआ। युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आज डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया l वह तीन बच्चों का पिता था। जानकारी देते हुए मांगा राम ने बताया कि उसका लड़का सुरिंदर कुमार प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था l बाइक पर सवार होकर घर गांव घुबाया लौट रहा था l रास्ते में गाड़ी के ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी l हालांकि मौके पर गुजर रहे थाना अमीर खास के मुंशी अभिषेक ने उसे अपनी गाड़ी में सवार कर सड़क सुरक्षा फोर्स तक पहुंचाया l ताकि उसका इलाज किया जा सके l हालात गंभीर होते देख सड़क सुरक्षा फोर्स लाधूका से युवक को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे l मृतक के पिता का कहना है कि उसके दो बेटे थे, जिसमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है l अब यही उसका इकलौता सहारा था l सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारी आत्मा राम ने बताया कि गांव घुबाया के नजदीक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें युवक की मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *