फाजिल्का में दो कारों की भीषण टक्कर:दोनों चालक घायल, अस्पताल में भर्ती, हादसे के बाद एक कार खेतों पलटी

फाजिल्का जिले के अबोहर के गांव सीतो गुन्नों के अंतर्गत आने वाले गांव मेहराजपुर के पास आज दोपहर दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कारों में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार दूसरी कार से टकराने के बाद खेतों में जा गिरी। दूसरी कार भी बुरी तरह चकनाचूर हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीतो गुन्नों के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, फाजिल्का निवासी जोंटी अपनी अर्टिगा कार में फाजिल्का से संगरिया जा रहे थे। वहीं, बठिंडा निवासी शाम लाल और विजय ऑल्टो कार में डबवाली से सीतो गुन्नों की ओर आ रहे थे। मेहराजपुरा सड़क के पास पहुंचने पर दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में शाम लाल और विजय को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर सीतो चौकी के एएसआई बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *