फाजिल्का में धरने पर किसानों के साथ बैठे सांसद:मांगों को संसद में उठाने का आश्वासन; किसान बोले-कृषि नीति से कॉर्पोरेट घरानों को फायदा

फाजिल्का के गांव घुबाया की अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान फिरोजपुर लोकसभा सांसद शेर सिंह घुबाया भी किसानों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों को सुना। किसान नेता जगसीर सिंह घोला के अनुसार, किसानों ने सांसद घुबाया को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें मौजूदा कृषि नीति में सुधार की मांग की गई है। किसानों का आरोप है कि वर्तमान कृषि नीति कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई है। उन्होंने इस नीति को रद्द करने और किसान हित में नई नीति बनाने की मांग की है। किसानों ने अपनी मांगों को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक पहुंचाने की अपील की। सांसद घुबाया ने न केवल किसानों के साथ बैठकर उनकी बात सुनी, बल्कि उनके मुद्दों को संसद में उठाने का आश्वासन भी दिया। ओर कहा कि उनके द्वारा किसानों को लिखित में दिया जाएगा l ताकि उन्हें भरोसा दिया जा सके कि उनके मुद्दे वह पार्लियामेंट में उठा रहे हैं l किसान नेताओं ने कहा कि आगे की रणनीति संयुक्त किसान मोर्चे के निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *