फाजिल्का में धरने पर बैठे परिजन:युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, बोले-आत्महत्या कर लेंगे

फाजिल्का में एक युवक की अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी गई l जिसके बाद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर दी गई l परिजनों द्वारा पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए फाजिल्का-फिरोजपुर नेशनल हाईवे जाम कर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है और इंसाफ की मांग की जा रही है। जानकारी देते हुए मृतक साहिल की माता मलकीत कौर ने बताया कि बीती 22 अप्रैल को उसका लड़का साहिल लड़ाई झगड़े के मामले में कोर्ट में तारीख पर आया था। जब वह कोर्ट से बाहर निकला तो कुछ लोगों ने उस पर गोलियां चला दी और हत्या कर दी। एक महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं आज पूरा एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई l जबकि आरोपी सरेआम घूम रहे हैं l उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगे l मौके पर पहुंचे डीएसपी सोमनाथ शर्मा ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा जबकि राज्य से बाहर तक पुलिस छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *