फाजिल्का में नई नहर ट्रायल के दौरान टूटी:पानी छोड़ा गया था, अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से बांध बनाया

फाजिल्का में आज नई नहर में ट्रायल के लिए पानी छोड़ा गया, इसी दौरान नहर टूट गई। घटना बांडीवाला की है। विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बांध बनवाया। गांव बांडी वाला के रहने वाले किसान गोपाल कंबोज ने बताया कि हाल ही में उनके इलाके में नई नहर का निर्माण किया गया है, जिसमें कई जगह पर मोघे ऊंचे कर दिए गए हैं l इसी वजह से पीछे से आ रहा पानी मोघे के जरिए खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा और नहर ओवरफ्लो होने के चलते टूट रही है l यही वजह है कि आज इसमें करीब 10 फुट का कटाव आ गया, जिससे इलाके के गेहूं के खेतों में पानी फैल गया l हालांकि फसल की कटाई की जा चुकी है l लेकिन कई जगह पर फसल की कटाई के बाद गेहूं के अवशेष से तूड़ी बनाई जानी थी, जिसका नुकसान हुआ है l उन्होंने प्रशासन और सरकार से नहर के निर्माण कार्य को लेकर जांच की मांगी है l उधर विभाग के मुताबिक उन्हें जैसे ही बांडीवाला डिस्ट्रीब्यूटरी के टूटने का पता चला तो मौके पर कर्मचारी पहुंचे, जिन्होंने जेसीबी के जरिए नहर के कटाव को बांध दिया है और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *