फाजिल्का में नकली पुलिस बनकर लूटने वाले अरेस्ट:सात पर केस, दो गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में पकड़ा Video

फाजिल्के जिले के गांव जांडवाला मीरा सांगला के नजदीक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक कार दूसरी कार के पीछे लगी हुई है। और अगली कार में से कुछ लोग निकलते हैं। जो भागने की कोशिश करते हैं। जिनका पीछा कर रही कार सवार लोग उन्हें पकड़ लेते हैं। और उनकी मारपीट भी होती है। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। दो को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोने के आभूषण का लालच देकर व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी की है। और नकली पुलिस वाले बनकर मारपीट करते हुए लूट को अंजाम दिया है। SHO ने दी जानकारी जानकारी देते हुए थाना खुईखेड़ा के एसएचओ जुगराज सिंह ने बताया कि यह वीडियो एक अक्टूबर की है जिस दिन यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी भोले भाले लोगों को सस्ते दामों पर पहले सोना बेचते हैं। फिर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। और कहते हैं कि और सोना लेना है तो पैसे लेकर आओ। जब वह पैसे लेकर पहुंचते हैं। तो उनके कुछ साथी नकली पुलिस वाले बनकर मौके पर आ जाते हैं। जो उन्हें अपनी लूट का शिकार बनाते हैं। ऐसा ही एक व्यक्ति के साथ हुआ। जिसे सोने का लालच देकर जाल में फंसाया गया, धोखाधड़ी की गई और नकली पुलिस बुलाकर उसके साथ मारपीट करते हुए एक लाख की नगदी और लैपटॉप लूट लिया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें से दो को गिरफ्तार भी कर लिया गया और बाकियों की तलाश जारी है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *