फाजिल्का में नशा तस्कर परिवार गिरफ्तार:5000 नशीली गोलियां बरामद, ग्राहक का कर रहे थे इंतजार

फाजिल्का में पुलिस ने नशीली गोलियों का अवैध कारोबार करने वाले परिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरनाम सिंह उर्फ गामी, उसकी पत्नी स्वर्णा रानी और उनके दो बेटों राजेंद्र सिंह और अजय सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 5000 नशीली गोलियां बरामद की हैं। ये कार्रवाई जलालाबाद सिटी थाना पुलिस ने की है। एसएचओ सचिन कंबोज के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुरनाम सिंह नया बिजली घर के पास की गली में खुलेआम नशीली गोलियां बेच रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूरे परिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि गुरनाम सिंह और उसके दोनों बेटों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ पहले भी चोरी और नशीली पदार्थों से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। यह गिरफ्तारी क्षेत्र में नशीली पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *