फाजिल्का में नशे के 2000 कैप्सूल के साथ दो पकड़े:​पुलिस ने गुप्त सूचना पर सप्लाई करते पकड़ा, सात ग्राम ​हेरोइन बरामद

फाजिल्का के अबोहर में थाना नंबर एक की पुलिस ने कल रात दो युवकों को 7 ग्राम हेरोइन और 2000 प्रतिबंधित प्रीगाबालिन कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। थाना नंबर एक के प्रभारी रविन्द्र सिंह भीटी ने जानकारी देते हुए बताया कि हवलदार जगजीत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ कॉटन यार्ड के निकट गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि जम्मू बस्ती गली नंबर 2 निवासी अजय सिंह पुत्र बलदेव सिंह और हरविंदर सिंह पुत्र जसविंदर सिंह हेरोइन बेचने का काम करते हैं और दाना मंडी में कॉटन यार्ड के पास झाड़ियों में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और दोनों युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। उनके पास से 7 ग्राम हेरोइन और 2000 प्रीगाबालिन कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि वे ये प्रतिबंधित कैप्सूल कहां से लाए थे और इनकी आपूर्ति कहां की जानी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *