फाजिल्का में नहर में बहता देखा व्यक्ति का शव:खेत में गए युवक ने बनाया वीडियो, अभी पहचान नहीं हुई

फाजिल्का के गांव चूहड़ीवाला धन्ना के नजदीक नहर में एक व्यक्ति का शव बहता हुआ दिखाई दिया। मौके पर मौजूद किसी ने नहर में बहते शव का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार फाजिल्का के गांव चूहड़ीवाला धन्ना में युवक खेत गया था। जब वह लौट रहा था तो उसने देखा कि नहर के पानी में एक व्यक्ति का शव बहते हुए जा रहा है। युवक ने मौके पर वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है l पुलिस द्वारा मृतक के शव को नहर से बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जाएगा l इसके बाद मामले में जांच कर पहचान करने का प्रयास किया जाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *