फाजिल्का जिले के गांधी नगर में नवनिर्माण मकान के अंदर बिजली की तारें काट रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ पेड़ से बांध दिया । मकान मालिक का आरोप है कि उनके नवनिर्माण घर में बिजली की तारों की फिटिंग की गई। जिसकी चोरी के लिए उक्त युवक उनके घर में दाखिल हुआ था। आरोपी को पकड़कर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मकान मालिक का कहना है कि आरोपी ने उन्हें बताया कि वह पहले से चोरी की 6 घटनाओं का अंजाम दे चुका है । चाकू से काट रहा था तार वहीं जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी मोहन लाल दामड़ी ने बताया कि वह गांधी नगर में अपने नए मकान का निर्माण करवा रहे है । जिसमें अभी बिजली सप्लाई के लिए नई तारें डाल फिटिंग की जा रही है । वह अपने इस मकान के आगे से गुजर रहे थे तो देखा कि मकान के अंदर एक युवक चाकू से बिजली की तारें काट रहा था । लोगों ने पकड़ लिया जब उन्होंने रुक उस युवक से पूछा कि तुम्हे यहां किसने भेजा है। बस इतना बोलने के बाद युवक गेट के ऊपर से छलांग लगा बाहर निकला । जिसे उन्होंने जैकेट से पकड़ लिया । लेकिन शातिर युवक अपनी जैकेट उनके पास छोड़ भाग गया । एक घंटे तक उसे वह ढूंढते रहे और वापिस लौटते वक्त घर के नजदीक कार के पीछे छिपा युवक पकड़ा गया । नशे की पूर्ति के लिए वारदात जिसे उन्होंने पेड़ से बांध दिया । मोहन लाल ने बताया कि आरोपी का कहना है कि वह नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातें कर रहा है । इससे पहले करीब 6 चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है । उनके द्वारा मौके पर पुलिस को बुला लिया गया । और आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी आरोपी को अपने साथ थाने ले गए और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया गया है ।


