फाजिल्का में पंचायती जमीन की बोली के दौरान हंगामा:जगह बदलने पर विवाद, दो पक्षों में तनाव के बाद सचिव ने रद्द की नीलामी

फाजिल्का में जलालाबाद के गांव जमालगढ़ में पंचायती जमीन की बोली के दौरान हंगामा हो गया। मौके पर पहुंचे पंचायत सचिव को बोली रद्द करनी पड़ी l स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले गांव के स्कूल में बोली करवाने की अनाउंसमेंट करवाई गई l जिसके बाद जगह बदल कर कम्युनिटी हाल में बोली करवाने के लिए कहा गया l कम्युनिटी हाल के बाद फिर जगह बदल बिजली विभाग के दफ्तर में बोली करवाई जा रही थी l जबकि कम्युनिटी हाल में खाली कुर्सियां पड़ी देख लोग भड़क गए और इसको लेकर उन्होंने रोष जाहिर करते हुए कई तरह की आरोप लगाए l बताया जा रहा है कि गांव के सरपंच द्वारा गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट करवाई गई कि पंचायती जमीन की बोली स्कूल में होगी और बाद में स्कूल की जगह कम्युनिटी हाल में बोली की जगह रख दी गई l जब बोली देने वाले और सचिव पहुंचे तो कमेटी हाल से जगह बदलकर बिजली विभाग के कंप्लेंट दफ्तर में बोली रख दी गई l जानबूझकर बोली की जगह बदलने का आरोप जिसको लेकर गांव के ही दूसरे पक्ष ने एतराज जाहिर किया और आरोप लगाए कि सरपंच द्वारा जानबूझकर बोली की जगह बदली जा रही है l ताकि कोई और बोली देने ना पहुंच सके l उन्होंने कहा कि पंचायत के पास 22 एकड़ जमीन है जिसको ठेके पर दिया जाना है l सरपंच पर खास लोगों को बिठाकर बोली लगवाने का आरोप जब वह बोली देने के लिए पहुंचे तो कम्युनिटी हॉल में सिर्फ कुर्सियां लगी हुई थी, मेज रखे हुए थे l जबकि कोई भी अधिकारी नहीं था इसलिए साथ बने बिजली विभाग के कंप्लेंट दफ्तर में सरपंच द्वारा अपने चहेतों को बिठाकर बोली करवाई जा रही थी जिसको लेकर दोनों पक्षों में माहौल गरमा गया। पंचायत सचिव ने करवाई बोली रद्द सरपंच का कहना है कि कम्युनिटी हाल में पंखे नहीं थे l तो बिल्कुल साथ लगते कंप्लेंट दफ्तर में बोली करवाई जा रही थी l उन्होंने कहा गांव में विरोधी पक्ष की बौखलाहट के चलते यह हंगामा किया गया है l जबकि मौके पर पहुंचे पंचायत सचिव ने दोनों पक्षों में माहौल बिगड़ने के बाद उनके द्वारा बोली रद्द कर दी है l और पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की गई है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *