फाजिल्का में पंजाब कांग्रेस प्रधान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे:सीएम मान पर लापरवाही का आरोप लगाया, पीएस से विशेष पैकेज मांगा

फाजिल्का में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने खुईयां सरवर, बीला पटी और दलमीर खेड़ा गांवों में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। वड़िंग ने सीएम भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही से बाढ़ की स्थिति बनी। पौंग डैम और भाखड़ा डैम का पानी समय पर नहीं छोड़ा गया। सेमनालों की सफाई भी नहीं करवाई गई। बाढ़ से हजारों किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। कई लोग बेघर हो गए हैं। वड़िंग ने कहा कि सीएम का हेलिकॉप्टर से दौरा पर्याप्त नहीं है। उन्हें बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए। कांग्रेस प्रधान ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जाखड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर राज्य के लिए विशेष पैकेज मांगना चाहिए। वड़िंग ने कहा कि वे भी जाखड़ के साथ प्रधानमंत्री से मिलने को तैयार हैं। सेमनालों की तुरंत सफाई करवानी चाहिए
इस दौरे में सांसद शेर सिंह घुबाया, देवेंद्र सिंह घुबाया, जिला सीनियर उपप्रधान सुधीर भादू और अबोहर इंचार्ज सुभाष बाघला मौजूद थे। इस मौके पर सुधीर भादू व हरप्रीत सिंह ने कहा कि समय पर सेमनालों की सफाई ना होने से अबोहर व बल्लूआना हलके के गांवों में बाढ़ जैसे हालत है। सरकार को अब भी इन सेमनालों की तुरंत सफाई करवानी चाहिए ताकि ओवरफ्लो हो रहे इन सेमनालों को टूटने से बचाया जा सके और बाढ पीडित किसानों व परिवारों को शीघ्र मुआवजा जारी करना चाहिए। इस मौके पर सरपंच रमन कुमार, डा. शक्ति, पवन भादू, योगेश सहारण, बालकिशन वकील, अनु महेश्वरी, सुखराज औलख, सुमित बिश्रनाई, लाला पूनिया, स्वर्ण जाखड़, अमन बराड, धर्मपाल बिश्रोई, मलकीत सिंह, संदीप कंबोज, राम कुमार पंच, जशन जाखड़, शंटी मेघवाल, बंटी रोहडीयांवाली मौजूद थे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *