फाजिल्का में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल:हिमाचल, राजस्थान और हरियाणा के लिए बस सेवाएं ठप, यात्री परेशान

फाजिल्का में आज यानी गुरुवार को पीआरटीसी पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के लोग धरने पर बैठ गए। सभी बसों के रूट बंद कर दिए, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सुनवाई न हुई तो कल जहां ट्रांसपोर्ट मंत्री और सीएम तिरंगा झंडा लहराएंगे वहां पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। पीआरटीसी पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रधान रविंद्र सिंह ने बताया कि सरकार जानबूझ कर हड़ताल करवा रही है। मैनेजमेंट की लापरवाही से हड़ताल हो रही है। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को हड़ताल हुई थी। 16 तारीख को विभाग की छोटी मोटी शर्तों में सुधार कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारियों को बहाल करने के संबंध में बैठक रखी गई थी। 9 तारीख को ट्रांसपोर्ट मंत्री ने बयान दिया था कि 16 तारीख को लेटर जारी कर दिया जाएगा। 28 जुलाई को पॉलिसी मुद्दे पर सब कमेटी की बैठक थी, जिसमें ट्रांसपोर्ट मंत्री और पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा था कि आउटसोर्स को कॉन्ट्रैक्ट पर और कॉन्ट्रैक्ट वालों को रोडवेज में पक्का करने की पॉलिसी बनाई जानी थी। दोनों मीटिंग से ट्रांसपोर्ट मंत्री और वित्त मंत्री भाग गए, जिसके चलते लगातार विरोध प्रदर्शन के लिए चेतावनी दी गई थी। इसी के तहत आज पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कर दी गई है। इसके चलते फाजिल्का से चिंतपूर्णी, हनुमानगढ़, यमुनानगर सहित फिरोजपुर फाजिल्का मनोपाली रूट पर चलने वाली सभी बसें बंद कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *