फाजिल्का में एक युवक ने व्यक्ति पर हमला कर दिया, अपने साथियों के साथ मिलकर उसने व्यक्ति के घर पर पथराव किया, जिसमें उसका हाथ टूट गया। ये विवाद दो पड़ोसियों के बीच बातचीत करने को लेकर शुरू हुआ था। घटना अरणीवाला गांव की है, जहां पीड़ित जग्गा सिंह को उसका पड़ोसी दूसरे पड़ोसियों से बात करने से रोकता था। इसी इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया और दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। फिर दोबारा कुछ देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ लौटा और जग्गा सिंह के घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में जग्गा सिंह का हाथ टूट गया। उसे इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां वह न्याय की मांग कर रहा है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।


