फाजिल्का में पारिवारिक कलह से परेशान युवक नहर में कूदा:नर सेवा नारायण सेवा समिति ने बचाया, एक साल पहले हुई थी शादी

फाजिल्का जिले में अबोहर के सुभाष नगर में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादारों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय शिवम ने हनुमानगढ़ रोड स्थित नहर में छलांग लगा दी। संस्था के सदस्य बिट्टू नरूला के अनुसार, उन्हें सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे। शिवम की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। घरेलू कलह के कारण उसने यह कदम उठाया। सिटी-2 पुलिस चौकी के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *