फाजिल्का में पुलिस की गाड़ी ने कार को मारी टक्कर:अस्पताल में पूर्व सरपंच समेत लोगों ने घेरा, नुकसान की भरपाई की मांग

फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में पुलिस की गाड़ी ने कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। गांव के लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और नुकसान की भरपाई की मांग की। पुलिस ने लोगों को थाने में बुलाया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम आरोपियों का मेडिकल करवाने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची थी। वापस जाते हुए गाड़ी को बैक करते समय पीछे खड़ी पूर्व सरपंच की गाड़ी में टक्कर मार दी l इसके बाद इकट्ठे हुए गांव के लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और नुकसान की भरपाई की मांग की l गाड़ी में बैठे थे पूर्व सरपंच अस्पताल में मौजूद पूर्व सरपंच जगतार सिंह ने बताया कि वह किसी मामले में अस्पताल आए थे l इस दौरान वह गाड़ी में बैठे थे। अचानक पुलिस कर्मचारियों ने अपनी गाड़ी स्पीड से पीछे करते हुए उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस कर्मचारी ने मानी भरपाई की मांग पुलिस की गाड़ी उनकी तरफ आते देख उन्होंने काफी हॉर्न भी बजाए l लेकिन पुलिस की गाड़ी उनकी गाड़ी में टकरा गई l इस वजह से उनकी गाड़ी का करीब 10 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। उनका कहना है कि पुलिस कर्मचारियों द्वारा उन्हें थाने बुलाया गया है l उधर पुलिस कर्मचारी मलकीत सिंह ने कहा कि गलती इंसान से होती है l इसलिए गलती से यह टक्कर हुई है l उनके द्वारा पूर्व सरपंच की गाड़ी के हुए नुकसान की भरपाई कर दी जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *