फाजिल्का में पुलिस की मौजूदगी में छीना मोबाइल:PCR कर्मचारियों ने किया पीछा, दो बदमाश बाइक पर फरार, बात कर रहा था व्यक्ति

फाजिल्का के अबोहर में देर शाम बस स्टैंड के पास बदमाश व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग गए। यह घटना पीसीआर कर्मचारियों की मौजूदगी में हुई। पीसीआर कर्मचारी भी उनके पीछे दौड़े। लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान पीड़ित व्यक्ति फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए। उन्होंने पीड़ित का मोबाइल झपट लिया। पीड़ित ने बताया कि वह बस स्टैंड पर कुछ सामान खरीदने आया था। भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले बदमाश पीड़ित ने चोरों का पीछा किया। पीसीआर कर्मचारी भी उनके पीछे दौड़े। लेकिन बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर गली में भाग निकले। पुलिस अब तक उनका पता नहीं लगा पाई है। यह घटना शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों की ओर इशारा करती है। खासकर जब यह वारदात पुलिस की मौजूदगी में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *