फाजिल्का में पूर्व सरपंच के बेटे ने की हवाई फायरिंग:पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से मेले में चलाई गोली, दोनों पर FIR; VIDEO

फाजिल्का में पूर्व सरपंच के बेटे ने मेले में हवाई फायरिंग कर दी और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना जलालाबाद के गांव छोटा फलियांवाला की है। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है और बाप-बेटे पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। जानकारी देते हुए थाना सिटी के पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह ने बताया कि मामला गांव छोटा फलियांवाला का है, जहां पर पीर बाबा हाजीशाह की दरगाह पर मेले का आयोजन किया गया था। मेले में स्टेज के पास स्थानीय पूर्व सरपंच बलवीर सिंह के लड़के भलवान सिंह द्वारा हवाई फायरिंग की गई और वीडियो बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बलवीर सिंह और उसके लड़के भलवान सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और मामले में कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक, जिस पिस्टल से फायरिंग की गई वह लड़के के पिता बलवीर सिंह का लाइसेंसी रिवाल्वर था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *