फाजिल्का में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार:सस्ता सोना बेचने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य, पुलिस वाला बनकर करता था रेड

फाजिल्का जिले की थाना खुईखेड़ा पुलिस ने फर्जी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया है। जो सस्ते दाम पर सोना दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह में शामिल था। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भोले-भाले लोगों को सस्ते भाव पर सोना देने का लालच देकर अपने पास बुलाते थे। जब लोग नकदी लेकर सोना खरीदने पहुंचते, तो गिरोह के सदस्य नकली पुलिस बनकर मौके पर रेड करते थे और पीड़ितों से नकदी व सोना जब्त करने के बहाने लेकर फरार हो जाते थे। इस ठगी के मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सस्ते दाम में सोना देने का झांसा थाना खुईखेड़ा के एसएचओ सचिन कंबोज ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा नंबर 137 अक्टूबर 2025 में दर्ज किया गया था। यह शिकायत सतपाल ने दी थी। शिकायत में बताया गया था कि गांव दानेवाला निवासी नायब सिंह और हरमीत सिंह लोगों को सस्ते दाम पर सोना देने का झांसा देकर धोखाधड़ी करते थे। वर्दी पहनकर फर्जी पुलिसकर्मी बना पुलिस पहले ही नायब सिंह और हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी जसविंदर सिंह निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर नकली पुलिस बनता था और मौके पर रेड डालकर लोगों से नकदी और सोना लेकर फरार हो जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। वहीं, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *