फाजिल्का में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूट:कलेक्शन कर लौट रहे थे, बाइकसवारों ने लाठी-रॉड से हमला कर 50 हजार रुपए छीनी

फाजिल्का में सरहदी इलाके के गांव खानपुर के पास फाइनेंस कर्मचारियों को लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर लूट लिया गया। बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। इसमें दो फाइनेंस कर्मी घायल हुए हैं। उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कर्मचारी राजस्थान के रहने वाले हैं। वे फाइनेंस कंपनी के जरिए कलेक्शन करने के लिए आए थे। कलेक्शन कर वापिस लौट रहे थे कि रास्ते में बाइक सवारों ने उन पर धावा बोल दिया और उनसे 50 हजार से अधिक का कैश लूट कर ले गए। घायल फाइनेंस कर्मियों में एक की हालत गंभीर है। अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर लोगों ने उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पर उन लोगों ने पुलिस प्रशासन को शिकायत की है। अस्पताल के डॉक्टर अमित के मुताबिक घायलों का उपचार किया जा रहा है। इसमें एक की हालत गंभीर है, और उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है। पीछे से बदमाशों ने बोला धावा, बाइक से गिरने पर किया वार जख्मी कर्मचारी इजमाम मुल्क ने बताया कि वह राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। वे राजस्थान के श्री गंगानगर में भारत फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। आज वह मीटिंग के लिए जयपुर से आए अधिकारी नवीन शर्मा के साथ आए हुए थे। उन्होंने क्लाइंटों से कैश की कलेक्शन की थी। मीटिंग के बाद वह बाइक से लौट रहे थे। गांव खानपुर के पास बाइक सवार युवकों ने पीछे से धावा बोल दिया। इससे वे बाइक से गिर पड़े। इससे उनके अधिकारी नवीन शर्मा के सिर पर चोट लग गई, लेकिन हेलमेट पहने होने से बच गए। इसके बाद उन लोगों ने लाठियों और लोहे की रॉड से वार किया। इसके बाद कैश वाला बैग छीन फरार हो गए। उसमें 50 हजार से अधिक का कैश था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *