फाजिल्का के अबोहर में बाइक सवार 6 युवकों ने कृपाण और तलवारें लेकर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। घटना लाइनपार क्षेत्र की है। बदमाशों ने गलियों में खड़ी करीब 10 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। नई आबादी गली नंबर 10 के निवासी साहिल ने बताया कि वारदात रात साढ़े 10 बजे की है। दो बाइक पर सवार युवकों ने हथियार लहराते हुए गाड़ियों को निशाना बनाया। शोर सुनकर जब लोग बाहर निकले, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों ने सिटी-2 पुलिस को घटना की सूचना दी है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। इससे एक दिन पहले रामदेव नगरी में भी कार सवार युवकों ने एक व्यक्ति पर हथियारों से हमला करने का प्रयास किया था। हालांकि, वह भागकर बच गया था।


