फाजिल्का जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर में मोटरसाइकिल पर हूटर लगा बजाने वाले युवाओं को पकड़ने में सफलता हासिल की है । बताया जा रहा है कि बाइक सवार शहर में बाइक पर हूटर बजाते हुए घूम रहे थे । जिसकी शिकायत पुलिस को मिली तो पुलिस उन युवाओं के पीछे लग गई । करीब 2 किलोमीटर तक पीछा कर उन्हें लाल बत्ती चौक के पास पकड़ लिया गया । इसके बाद न सिर्फ बाइक का चालान किया गया । बल्कि बाइक को थाने में बंद कर दिया गया ।जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि एक बाइक सवार युवक शहर और बाजारों में हूटर बजाते हुए घूम रहे हैं । जिसकी तलाश ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जा रही थी। 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि दो दिन बाद उस बाइक ड्राइवर की मलौट चौंक के पास होने की सूचना मिली। इस दौरान उन्हें देखते ही पुलिस उनके पीछे लग गई । सुरिंदर कंबोज ने बताया कि पुलिस ने करीब 2 किलोमीटर तक उनका पीछा किया और फाजिल्का के लाल बत्ती चौक के नजदीक उन्हें पकड़ लिया गया । 13 हजार का काटा चालान सुरिंदर कंबोज ने बताया कि बाइक सवार युवक गगनदीप गांव रामपुरा का रहने वाला है। उसने बताया कि वह शौक के तौर पर हूटर लगा घूम रहा था । लेकिन पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई करते हुए करीब 13 हजार का चलान कर बाइक को थाने में बंद कर दिया है।


