फाजिल्का के जलालाबाद के गांव ढाब कड़ियाल में बाढ़ से दौरान बलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी। पैर फिसलने से वह ड्रेन में गिर गया था। उसके परिवार के हालातों को देखते हुए पंजाब सरकार ने 4 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी है। विधायक गोल्डी कंबोज, एसडीएम कंवरजीत सिंह के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार को आर्थिक मदद दी। जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि यह मदद मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा की जा रही है। व्यक्ति तो वापिस नहीं आ सकता लेकिन परिवार के गुजारे के लिए यह मदद सरकार ने की है। विधायक ने कहा कि इतना ही नहीं बलविंदर सिंह के परिवार में उसकी पत्नी और माता की पेंशन लगाने के आदेश भी दिए गए है। बाढ़ के दौरान जान गंवाने व्यक्ति के परिवार को मिले 4 लाख विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने बताया कि बाढ़ के दौरान गांव ढाब कड़ियाल के रहने वाले बलविंदर सिंह (42 वर्षीय) जो 11 सितंबर को जलालाबाद से घर लौट रहा था कि रास्ते में ड्रेन के पास इसका पैर फिसल गया और वह पानी में बह गया था। जिस वजह से पानी में डूबने से इसकी मौत हो गई थी। बलविंदर सिंह के दो बच्चे है। जिसके घर के हालातों को देखते हुए उसके परिवार को चार लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है। विधायक ने बताया कि 3 लाख रुपए बलविंदर सिंह की पत्नी के नाम है। जिसके दो बच्चे हैं। इसके अलावा 1 लाख रुपए उसकी माता के नाम है। कुल चार लाख रुपए की वित्तीय सहायता परिवार को दी जा रही हैं।


