फाजिल्का में बाढ़ प्रभावित परिवारों को 2.75 लाख की मदद:पंजाब पेंशनर्स एसोसिएशन ने दिया कैश, एक परिवार को 9 हजार रुपये दिए

पंजाब पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों के जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। ऐसे में आज सोमवार को फाजिल्का में पंजाब पेंशनर्स एसोसिएशन के राज्य स्तरीय अध्यक्ष भजन सिंह गिल की अध्यक्षता में बाढ़ की मार झेल रहे इन सरहदी गांवों के परिवारों को नगद राशि बांटी गई। हालांकि पंजाब प्रधान का कहना है कि करीब 2 लाख 75 हजार की जिलेभर में आर्थिक सहायता की जा रही है, और प्रत्येक परिवार को 9 हजार रुपए दिए जा रहे हैं । पंजाब पेंशनर्स एसोसिएशन के पंजाब प्रधान भजन सिंह गिल ने बताया कि पंजाब में बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है। जिससे काफी परिवार प्रभावित हुए है। जिसके चलते इन परिवारों की मदद के लिए कदम उठाया गया है। प्रत्येक परिवार को दिए गए 9 हजार रुपए आज फाजिल्का के पंजाब पुलिस पेंशनर वेलफेयर दफ्तर में सरहदी इलाके के बाढ़ प्रभावित इन परिवारों को बुलाया गया है। जिन्हें नगद राशि बांटी गई है। उन्होंने बताया कि फाजिल्का जिले के लिए उन्होंने करीब 2 लाख 75 हजार एकत्र किए है। जिसमें इन परिवारों की मदद की जा रही है, और प्रत्येक परिवार को 9 हजार रुपए के हिसाब से नगद राशि दी जा रही है। फाजिल्का में परिवारों को दिए 1.80 लाख रुपए हालांकि उधर फाजिल्का के जिला अध्यक्ष मास्टर बूटा सिंह चिमनेवाला ने बताया कि उनके द्वारा पहले भी बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों की आर्थिक स्तर पर मदद की गई थी। लेकिन अब यह दूसरी बार है उनकी यूनियन द्वारा समूह पंजाब के पेंशनरों से फंड एकत्र किया गया और आज करीब 1 लाख 80 हजार रुपए फाजिल्का के 20 परिवारों में बांटे गए हैं। जबकि बाकी एक लाख 15 हजार 600 रुपए जलालाबाद इलाके के बाढ़ प्रभावित लोगों को दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *