फाजिल्का में बाढ़ से टूटी सड़कों की मरम्मत शुरू:MLA बोले- 3 महीने में बनेंगी नई रोड, 25 फुट गहरे गड्ढों को भरा जा रहा

फाजिल्का में आई बाढ़ के बाद अब सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। बाढ़ से सरहदी इलाके में जगह-जगह सड़कों का संपर्क टूट गया था। अब पानी तो चला गया लेकिन गांव तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही, जिसको लेकर विधायक नरिंदर पाल सवना मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक बार अस्थाई तौर पर इन सड़कों को बहाल किया जा रहा है और आने वाले दो-तीन महीनों में पक्की सड़कें बनाई जाएंगी। विधायक ने बताया कि बाढ़ की वजह से काफी सड़कें टूट गई और 20 से 25 फुट गहरे गड्ढे पड़ गए है। इस वजह से अब आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोग खेतों से गुजर रहे है, लेकिन हालातों को देखते हुए एक बार जेसीबी के जरिए मिट्टी डालकर रास्ते को गुजरने योग बना दिया जा रहा है। ताकि सरहदी इलाके के लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जबकि आने वाले दो तीन महीनों के भीतर ये सारी सड़कें नई बनाई जाएंगी। इतना ही नहीं इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि जहां से सड़क नीची है, जहां पानी ज्यादा जमा हो जाता है और आने-जाने में दिक्कत आती है। वहां सड़कें ऊंची की जाएगी। ताकि कल को फिर से अगर पानी आए तो सड़कों का संपर्क प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि एक बार काम शुरू करवा दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *