फाजिल्का में बारिश और ओलावृष्टि:मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मौसम में ठंडक, नरमा किसानों को नुकसान

फाजिल्का में आज (गुरुवार को) मौसम ने अचानक करवट बदली है l इस दौरान शहरी और सरहदी इलाकों में बारिश हुई है l वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग द्वारा भी अलग-अलग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा चुका है l मौसम विभाग द्वारा आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है l इसी के चलते आज (गुरुवार को) फाजिल्का में अचानक मौसम ठंडा हो गया और बारिश शुरू हो गई l करीब आधा घंटा हुई बारिश के दौरान फाजिल्का के कुछ इलाकों में कुछ समय के लिए ओलावृष्टि भी हुई l बताया जा रहा है कि देर शाम तक ऐसी स्थिति रहने की संभावना है l और इसके लिए भी विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है l आपको बता दें कि, इन दिनों पढ़ने वाली बरसात अधिकतर किसानों के लिए लाभदायक है l जबकि फाजिल्का जिले में किसान नरमे की खेती करते हैं और नरमें की बिजाई के दौरान किसानों को इसका नुकसान हो सकता है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *