फाजिल्का में बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे मारने वाले साइलेंसर लगाकर लगातार ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है । जिस पर एक और वीडियो सामने आ गई है । फाजिल्का ट्रैफिक पुलिस ने आज लगातार दूसरे दिन बुलेट मोटरसाइकिल चालक को रोककर उसका 10 हजार का चालान कर दिया है । हालांकि बाइक चालक युवक द्वारा पुलिस कर्मचारी की किसी से फोन पर बात करवाने का प्रयास किया । जिसमें वह यह बोलते दिखाई दिया कि फोन पर एक बार बातकर लो । लेकिन पुलिस कर्मचारी ने एक न सुनी और 10 हजार का चालान कर रसीद उसके हाथ में थमा दी । जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस पार्टी गश्त पर थी । कि जब वह बॉर्डर रोड से सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल रोड पर जा रहे थे तो एक बाइक चालक युवक सामने से आया । जिसके बुलेट पर न सिर्फ मॉडिफाई साइलेंसर लगा हुआ था । बल्कि बड़े-बड़े हार्न भी लगाए हुए थे । ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया और जब बुलेट स्टार्ट कर रेस दी तो पटाखों की आवाज निकलने लगी। 5 हजार मॉडिफाई सालेंसर, 5 हजार हॉर्न का चालान इस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुलेट का 10 हजार का चालान कर दिया । एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि 5000 का चलान मॉडिफाई साइलेंसर का किया गया है । जबकि 5000 बड़े हार्न लगाने की वजह से चालान किया गया है । कुल 10 हजार का चालान कर दिया गया है। पुलिस ने नहीं मानी सिफारिश
हालांकि वीडियो में उक्त युवक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी से यह कहता नजर आ रहा है कि एक बार फोन पर बात कर लो । लेकिन पुलिस कर्मचारी ने उसकी एक भी न सुनते हुए चालान कर दिया । साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी । किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा ।


