फाजिल्का में मलोट रोड पर स्थित गांव पूर्णपट्टी के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू कार चालक ने कहर बरपाया। गांव चक्क बनवाला से फाजिल्का की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार दीवार तोड़ते हुए सीधे अंदर चक चली गई। इससे परिवार के किसी सदस्य को तो चोट नहीं आई लेकिन मकान को भारी क्षति पहुँची और अंदर रखे सामान टूट गए स्थानीय लोगों का कहना था घर से टकराने से पहले कार की चपेट में आने से एक राहगीर बाल बाल बचा था।उ न्होंने कहा कि यह एक बड़ा जानी नुकसान हो सकता था, लेकिन किस्मत अच्छी थी कि बचाव हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर ही चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले करने के लिए अपने पास बिठा रखा है। कुछ दूर होने से बचा मकान मालिक और उसका पौत्र जिस मकान में कार घुसी है, उसके मालिक मक्खन सिंह पेशे से बाइक मिस्त्री हैं। मक्खन सिंह ने आरोप लगाया है कि कार चालक नशे की हालत में था और वाहन अत्यधिक तेज गति में चला रहा था। मक्खन सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त वे और उनका पोता घर में ही मौजूद थे और जिस जगह कार अंदर घुसी, वहां से चंद कदमों की दूरी पर होने के कारण उनकी जान बाल-बाल बची। इस मामले पर पुलिस प्रशासन की ओर से फाजिल्का सदर थाना के एसएचओ प्रगट सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही पीड़ित परिवार या संबंधित पक्ष की ओर से पुलिस के पास औपचारिक शिकायत आती है, मामले की जांच कर आरोपी कार चालक के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


