फाजिल्का के अबोहर में शुक्रवार को बाजार नंबर-4 के बाहर एक युवक नशे की हालत में बेहोश मिला। स्थानीय लोगों ने नर सेवा समिति को सूचना दी। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर की। इस दौरान कांग्रेस प्रधान सुभाष बाघला भी वहां आए। उन्होंने बताया कि लोग नशेड़ी युवकों को अस्पताल नहीं ले जाते। वे किसी परेशानी में नहीं पड़ना चाहते। आसपास के लोगों के अनुसार, यह युवक काफी समय से नशे की हालत में इधर-उधर घूम रहा था। नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग बाघला ने कहा कि प्रशासन और सरकार को युवाओं की जिंदगी बचाने के लिए आगे आना होगा। नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकार द्वारा शुरू किए गए नशे के विरुद्ध अभियान को और मजबूत करने की जरूरत है। नशे के शिकार युवाओं के इलाज की व्यवस्था की मांग उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ काम कर रही है। लेकिन युवाओं की स्थिति देखकर लगता है कि नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध हैं। कई युवा इसकी चपेट में आ चुके हैं। बाघला ने पुलिस अधिकारियों से नशे की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। साथ ही नशे के शिकार युवाओं के इलाज की व्यवस्था करने को कहा।


