फाजिल्का में भाई-भाई में खूनी संघर्ष:जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से किया हमला, बड़े भाई का घर तोड़ा; पीड़ित अस्पताल में भर्ती

पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव बांडीवाला में जमीन विवाद ने दो भाइयों के बीच खून की होली हो गई। छोटे भाई ने न केवल बड़े भाई का घर तोड़ा, बल्कि कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। घायल को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित राज कुमार ने बताया कि उसके पास 16 मरले जमीन है, जिस पर उसने अपना घर बना रखा है। इस जमीन की रजिस्ट्री उसके और भांजे के नाम पर है। उसके अन्य भाई पहले ही अपना हिस्सा ले चुके हैं। इसके बावजूद उसका छोटा भाई जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहता घटना के दिन छोटे भाई ने पहले राज कुमार का घर तोड़ा और जब वह जान बचाकर भाग रहा था, तो उसे रास्ते में पकड़कर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के दौरान राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राज कुमार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टरों ने भी इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने अपनी जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *