फाजिल्का में भाकियू सिद्धूपुर के सदस्य बीकेयू खोसा:पंजाब प्रधान ने किया स्वागत, सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध

पंजाब में किसान आंदोलनों के बीच फाजिल्का जिले के अबोहर में भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को सिद्धूपुर गुट के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने सामूहिक रूप से भारतीय किसान यूनियन (खोसा) का दामन थाम लिया। यूनियन के पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह खोसा ने नए सदस्यों का फूल-मालाओं और स्मृति चिन्हों के साथ स्वागत किया। बीकेयू (सिद्धूपुर) के बल्लूआना और अबोहर क्षेत्र के संयोजक निर्मल सिंह और जगजीत सिंह अपने दर्जनों साथियों सहित बीकेयू खोसा में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला महासचिव गुणवंत पंजाबा, पंजाब सचिव बब्बल बुटर और मुख्य वक्ता कुलदीप शेरगढ़ विशेष रूप से मौजूद रहे। शामिल हुए नेताओं ने संकल्प लिया कि वे सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। सरकारों को चेतावनी: मांगे नहीं मानी तो चुनाव में भुगतेंगे खोसा ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र की नीतियों का प्रभावी विरोध नहीं कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष केंद्र और राज्य, दोनों सरकारों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आगामी चुनावों में दोनों सरकारों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह खोसा ने इस मौके पर सरकारों को आड़े हाथों लिया। स्मार्ट मीटर उखाड़ने की चेतावनी दी प्रमुख मांग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *