फाजिल्का में भाजपा नेता का डांस; VIDEO:एसडीएम कार्यालय के बाहर देशभक्ति गीतों पर नाचे पूर्व मंत्री सुरजीत जियानी; बोले- आजादी के बाद मिले अधिकार

फाजिल्का से पूर्व विधायक और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भाजपा नेता सुरजीत जियानी गुरुवार को स्थानीय एसडीएम कार्यालय के बाहर देशभक्ति के गीतों पर खूब नाचे। जिनका वीडियो भी सामने आया है। जब सुरजीत जियानी को सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कल 15 अगस्त का दिन है। 15 अगस्त के दिन देश को आजादी मिली थी। जिसकी खुशी का जश्न वह मना रहे है। देश की आजादी से ही मिले सभी अधिकार: जियानी जानकारी देते हुए फाजिल्का से पूर्व विधायक और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भाजपा नेता सुरजीत जियानी ने कहा कि कल 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी। भगत सिंह की वजह से देश को आजादी मिली। लोगों को वोट का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि आज कोई पार्टी का मामला नहीं है। आज दिन उनके लिए शुभ दिन है। इसलिए वह खूब नाच कर इस खुशी को व्यक्त कर रहे है। इतना ही नहीं उनके द्वारा इस खुशी ने शहर भर में हाथों में तिरंगे झंडे पकड़ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। सुरजीत जियानी ने कहा कि इससे पहले वह गांवों से तिरंगा यात्रा निकाल कर आए है। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद है। जिनकी साथ अब शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *