फाजिल्का में मछली पालकों की समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक:बिजली दर और मंडीकरण की मांग, राणा गुरजीत ने दिया समाधान का आश्वासन

पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव बन्नावाली में कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत ने झींगा मछली पालन प्रोजेक्ट का दौरा किया। उन्होंने अपने बेटे राणा इंद्र प्रताप के साथ 15 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। झींगा मछली पालक परमजीत सिंह वैरड़ पम्मा ने बताया कि फाजिल्का और मुक्तसर सहित पंजाब में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर में झींगा मछली का पालन हो रहा है। किसानों को बिजली महंगी दरों पर मिल रही है। साथ ही झींगा मछली के लिए कोई स्थानीय बाजार नहीं है। आंध्र प्रदेश से मंगवाना पड़ता है बीज किसानों को झींगा का बीज आंध्र प्रदेश से मंगवाना पड़ता है। तैयार माल को भी आंध्र प्रदेश और गुजरात भेजना पड़ता है। यहां की जमीन का पानी खारा होने के कारण अन्य फसलें नहीं उगाई जा सकती। किसानों ने मांग की है कि हरियाणा की तरह पंजाब में भी समय पर सब्सिडी दी जाए। विधायक ने मछली पालकों को दिया आश्वासन विधायक राणा गुरजीत ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि वे सरकार स्तर पर इन मुद्दों को उठाएंगे। महंगी बिजली दरें, स्थानीय व्यापारियों की कमी और आयात-निर्यात में आ रही दिक्कतों का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *