फाजिल्का में मां के लिए बच्चे ने खींची नाव:सतलुज नदी में रस्सी से खींच लाया, बोला- मां आओ चले, सामने आया वीडियो

फाजिल्का के सरहदी इलाके में सतलुज नदी में आई बाढ़ के बाद भी लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसी बीच, एक 7 वर्षीय बच्चे का अपनी मां के लिए सतलुज नदी में रस्सी से नाव खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना गांव घुरका के पास सामने आई है। बता दें कि, बाढ़ के कारण फाजिल्का के सरहदी इलाकों में काफी नुकसान हुआ था, जिसमें फसल और घर भी प्रभावित हुए थे। हालांकि बाढ़ का पानी अब कम हो गया है, लेकिन सतलुज नदी में पानी का बहाव अभी भी जारी है। ऐसे में गांव घुरका में लोग आज भी नदी पार करने के लिए रस्सी के सहारे नाव का उपयोग कर रहे हैं। गेहूं की बुवाई का समय होने के कारण एक किसान अपने खेत में बुवाई के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उसके 7 वर्षीय बेटे ने अपनी मां के लिए सतलुज नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे तक रस्सी से नाव खींची। बच्चे ने अपनी मां से कहा, “मां, आओ चलें।” पक्का पुल बनाने की मांग इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे अशोक कुमार नामक व्यक्ति ने बनाया है। अशोक कुमार ने बच्चे के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह उसकी मां के प्रति ममता और हौसले का प्रमाण है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अशोक कुमार ने कहा कि सतलुज नदी जिसके बांध पर खड़े होने से बड़े लोग डर जाते हैं। वहां खड़े होकर बच्चे द्वारा रस्सी से नांव को एक किनारे से दूसरे किनारे पहुंचा दिया। हालांकि लोगों द्वारा इस जगह पर पक्का पुल बनाने की मांग की जा रही है, ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *