फाजिल्का जिले की मंडी अरनीवाला में मार्केट कमेटी चेयरमैन द्वारा मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर को ऑफिस में बंद कर उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगे l जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल फाजिल्का में दाखिल करवाया गया l हालांकि मामले में अब पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पीड़ित अधिकारी के बयानों के आधार पर मार्केट कमेटी चेयरमैन सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है l साथी ने भी मारपीट में दिया साथ जानकारी देते हुए थाना अरनीवाला के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि मंडी अरनीवाला की मार्किट कमेटी में बतौर सुपरवाइजर काम करने वाले गौरव मोंगा के साथ मार्किट कमेटी के चेयरमैन कुलदीप सिंह और उसके साथी द्वारा उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगे, जिसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया l सूचना मिलने के बाद वह मौके पर सरकारी अस्पताल पहुंचे l मामले की जांच में जुटी पुलिस जहां उन्होंने पीड़ित अधिकारी का बयान दर्ज किया और उसके बयानों के आधार पर मुकदमा नंबर 52 चेयरमैन कुलदीप सिंह के कंध वाला हाजिर खां और जगसीर सिंह ढिल्लों वासी घटिया वाली जट्टा के खिलाफ दर्ज कर दिया गया है l और मामले में तफ्तीश की जा रही है l पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा l बोली रोकने का उन पर दबाव बनाया बता दे कि मार्केट कमेटी सुपरवाइजर गौरव मोंगा का आरोप है कि चेयरमैन द्वारा मंडी में गेहूं बोली रोकने का उन पर दबाव बनाया जा रहा था l जिसको लेकर उन्हें नोटिस भी जारी किए l उनके द्वारा करवाई गई बोली के बाद ये विवाद खड़ा कर दिया गया l


