फाजिल्का की एक मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर सामान चुरा लिया। घटना अबोहर के लाइनपार क्षेत्र की है। दुकान के मालिक अर्शदीप सिंह ने बताया कि वह रात 9 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर कांच का दरवाजा ईंट से तोड़ा गया था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान से 10 मोबाइल फोन और 8 हजार रुपए की नकदी ले गए। इनमें कुछ ग्राहकों के वे फोन भी शामिल थे, जो मरम्मत के लिए दुकान में रखे थे। घटना की सूचना मिलने पर सिटी-2 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। इस घटना से आस-पास के लोग भी सतर्क हो गए है।


