फाजिल्का में मौसम विभाग का येलो अलर्ट:धुंध से विजिबिलिटी घटी, छह डिग्री तक गिरा तापमान, शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

फाजिल्का में एक दिन धूप निकलने के बाद वीरवार को फिर से मौसम बदल गया और दोबारा से धुंध शुरू हाे गई। इससे नेशनल हाईवे पर सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य रही। दोपहर को धुंध कुछ कम हुई। वाहन चालकों को अपने वाहनों की हेडलाइट्स जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। मौसम विभाग द्वारा 16 और 17 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। धुंध के साथ ठंड भी बढ़ी है, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई। तापमान 20 डिग्री से गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ी है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों के लिए विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है, क्योंकि स्कूल खुल चुके हैं। हालांकि पिछले दो दिनों में अच्छी धूप और साफ आसमान से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिला प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। धुंध में विशेष सावधानी बरतें। हवा के सीधे संपर्क से बचें। मुंह और सिर पर कपड़ा रखें। गर्म ऊनी वस्त्र पहनें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *