फाजिल्का में युवक की मौत:परिवार ने कहा-नशे का आदी था, तस्करों पर कार्रवाई की मांग, पुलिस बोली-बीमार रहने के चलते गई जान

फाजिल्का के गांव ढाबा में संदिग्ध हालातों में एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है l परिवार का आरोप है कि उनका लड़का नशे का आदी था और नशे की वजह से उनके लड़के की मौत हुई है l जबकि पुलिस का कहना है कि इस बाबत पुलिस को कोई भी सूचना नहीं दी गई l परिवार ने बताया कि उनका लड़का नशे का आदि था l क्योंकि उनके गांव में नशा सरेआम बिकता है l पहले उसे लालच देकर नशे में लगाया गया l अब हालात ऐसे हो गए थे कि घर पर चोरी करने लग गया था। वह पारिवारिक सदस्यों से मारपीट करता था। उनका आरोप है कि गांव में नशा तस्करों पर पुलिस को कार्रवाई करने की जरूरत है l पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार उन्होंने कहा कि आज उनका लड़का नशे की भेंट चढ़ा है l आगे से किसी ओर के परिवार के साथ ऐसा न हो l इसके लिए पुलिस इस मामले पर सख्त कार्रवाई करे l उन्होंने सरकार ओर पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है l उनका आरोप है कि उनके लड़के के साथ रहने वाले और उसे नशे पर लगाने वाले आज उसकी मौत के बाद घर पर पूछने तक नहीं आए। मामले में पुलिस का बयान उधर थाना वैरो का के एसएचओ परमजीत सिंह दरोगा का कहना है कि परिवार द्वारा पुलिस को इस बाबत सूचित नहीं किया गया l जबकि मृतक का बिना पोस्टमार्टम करवाए अंतिम संस्कार कर दिया गया l उन्होंने कहा कि बीमार रहने के चलते युवक की मौत हुई है l जबकि गांव में नशा बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है l किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *