फाजिल्का में युवक के साथ भागी विवाहिता:दोनों के बीच 4 साल से थे संबंध, पिता पर किया हमला

फाजिल्का में एक विवाहित महिला और एक युवक के फरार होने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक के पिता इंद्रपाल पर महिला के परिजनों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल इंद्रपाल को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए इंद्रपाल ने बताया कि वह चक्कर वाले झुग्गे का निवासी है। शराब के ठेके से लौटते समय रास्ते में दो लोगों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उनका आरोप था कि इंद्रपाल का बेटा एक विवाहित महिला को मलोट से भगाकर ले गया है। इंद्रपाल का कहना है कि वास्तव में महिला ही उसके बेटे को बहला-फुसलाकर ले गई है। दोनों के बीच पिछले चार सालों से संबंध चल रहे थे। महिला के पति को इस बारे में जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कभी कोई कार्रवाई नहीं की। अब जब दोनों फरार हो गए हैं, तो बेवजह उस पर हमला किया गया है, जबकि उसे भी अपने बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इंद्रपाल ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *