फाजिल्का में युवक पर तलवारों से हमला:फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर मांगे रुपए, शिकायत वापस लेने का दबाव

पंजाब के फाजिल्का में साइबर अपराध का एक मामला सामने आया है, जहां फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए धोखाधड़ी का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। गांव चक्क खयोवाली के निवासी करनजीत सिंह ने बताया कि कुछ स्थानीय युवकों ने उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उनके रिश्तेदारों और दोस्तों से पैसों की मांग करनी शुरू कर दी। जब करनजीत ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस में दर्ज कराई, तो आरोपियों ने उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। करनजीत के शिकायत वापस न लेने पर आरोपियों ने तलवारों और अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल करनजीत को तत्काल फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *