फाजिल्का में रवनीत बिट्‌टू ने सरकार पर साधा निशाना:बोले-पंजाब को मिले 13600 करोड़, फिर भी और पैसे मांग रहे मान, राहुल गांधी कौन सा घोड़ा

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू रविवार को फाजिल्का के जलालाबाद के दौरे पर हैं। वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। जलालाबाद पहुंचे रवनीत सिंह बिट्टू ने जहां पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया, वहीं राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार है। यही वजह है पंजाब को करोड़ों रुपए केंद्र सरकार की तरफ से इन इलाकों के लिए दी गई है। मीडिया से बातचीत दौरान रवनीत बिट्टू ने केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए करोड़ों के फंड पर बात करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि 12 हजार करोड़ रुपया सरकार की तरफ से पहले से पंजाब के पास पड़ा है। वहीं 1600 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए दिए गए हैं। इसके बावजूद पंजाब सरकार द्वारा पैसे की मांग की जा रही है। करोड़ों के फंड को अनदेखा कर और पैसा मांग रहे मान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार करोड़ों रुपए की राशि को अनदेखा कर और पैसा मांग रही है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पठानकोट आ रहे हैं। जिनका प्रोग्राम के बारे ने उन्हें पता लगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी में जैसे घोड़े होते है उसमें शादी वाले घोड़े भी है रेस वाले घोड़े भी है। लंगड़े घोड़े भी हैं। उन्होंने कहा हमारे में बहुत लोग है जो बीजेपी के बैठे हैं जो उनकी मदद कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के लीडरों को पूछना चाहते है कि राहुल गांधी अब कौन सा घोड़ा है। जब पंजाब डूब चुका है तो राहुल गांधी मलेशिया में ऐश कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *