फाजिल्का में राज्यपाल ने 251 कन्याओं को किया सम्मानित:माताओं को मदर केयर किट और गिफ्ट दिए, बोले- बेटियों का सम्मान सकारात्मक पहल

फाजिल्का में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता कटारिया ने अबोहर रोड स्थित एक निजी पैलेस में सरहद सोशल वेलफेयर सोसाइटी और कर्ण गिलहोत्रा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कन्या सम्मान समारोह मे शिरकत की। इस दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और श्रीमती अनीता कटारिया ने 251 नवजन्मी कन्याओं तथा उनके परिवारों का सम्मान किया। इन बच्चियों के परिवारों को साइकिल, कंबल, बेबी सूट, बेबी केयर किट, मदर केयर किट, गिफ्ट हैंपर तथा अन्य उपयोगी वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान की गईं। इसके अलावा, एक विशेष ड्रा भी निकाला गया, जिसमें 21 विजेताओं को अलमारी गिफ्ट के रूप में दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। कर्ण गिलहोत्रा फाउंडेशन के संस्थापक कर्ण गिल्होत्रा ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत लड़कियों को समाज में लड़कों के बराबर दर्जा दिलाना है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन समाज कल्याण के अन्य कार्यों के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद को अपनी प्राथमिकता मानता है। यह मुहिम लाएगी सकारात्मक बदलाव : राज्यपाल इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इस पहल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सीमा से सटे छोटे से शहर फाजिल्का में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करना और कन्याओं को समान दर्जा दिलाने की मुहिम समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगी। इससे उन्हें अत्यधिक खुशी हो रही है। समारोह में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक नरेंद्रपाल सवना, जगदीप कंबोज गोल्डी और अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *