फाजिल्का में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद:रिहायशी इलाके में अवैध माइनिंग का आरोप लगाया, पुलिस कर रही मामले की जांच

फाजिल्का में गलियों में बड़ी संख्या में लोड ट्रैक्टर ट्रालियां, जेसीबी निकलने से दो पक्षों में लड़ाई हो गई। एक पक्ष ने अवैध माइनिंग का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष ने रास्ता रोकने की बात कई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शां​त कराया। उसका कहना है कि जांच की जा रही है। यह जिले के लाधुका क्षेत्र में हुई है। एक पक्ष के अशोक कुमार ने बताया कि उसके पड़ोस में अवैध माइनिंग का कारोबार चल रहा है। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियां व जेसीबी मशीने उनकी गलियों से निकलती है। इससे वह परेशान है। अकेले वही नहीं पूरी गली के लोग परेशान हैं। इसका जब विरोध किया जाता है तो उसके साथ मारपीट की गई। बीत 10 साल से परेशान
वह दस वर्षों से परेशान हैं। सुबह से लेकर रात तक उनकी गली से रेत और मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रालियां निकलती हैं। आज जब वह घर से गाड़ी लेकर निकलने लगे तो उनके पड़ोस के प्लाट से ट्रैक्टर ट्राली आ गई। उन्होंने रास्ता रोकने की बात कह कर उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि इस दौरान वे लोग बहस करते हुए गाली गलौच करने के था मारपीट करने लगे। गली से ट्रालियां गुजरने से हादसे का डर उनका कहना है कि इस प्लाट का रास्ता दूसरी सड़क की ओर भी लगता है, लेकिन रोजाना ट्रैक्टर ट्रालियां उनके घरों की गलियों से गुजरती है। जिससे कोई भी हादसा होने का डर है। वे अकेले नहीं पूरी गली के घरों के लोग परेशान हैं। इस बात को लेकर जब बोला जाता है तो उनके साथ झगड़ा किया जाता है। दूसरा पक्ष बोला- बेवजह परेशान किया जा रहा है उधर दूसरे पक्ष के बब्बू का कहना है कि उनकी बेवजह ह्रासमेंट की जा रही है। उनका रास्ता रोका गया, जिसको लेकर यह विवाद हुआ है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया। उधर पुलिस का कहना है कि मामला की जांच की जा रही है.

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *