फाजिल्का में रास्ते को लेकर बुजुर्ग का मर्डर:बठिंडा में तोड़ा दम, दो पक्षों में हुआ संघर्ष; 5 गंभीर घायल, 2 आरोपी अरेस्ट

फाजिल्का जिले में जलालाबाद के गांव लमोचड़ कलां में गली में रास्ते को लेकर हुए विवाद ने इस कदर भयानक रूप लिया कि दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष के कश्मीर चंद की हालत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए बठिंडा रेफर कर दिया गया, जहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक कश्मीर सिंह (68 वर्षीय) के पुत्र राज सिंह ने बताया कि वह गांव लमोचंड़ कलां के रहने वाले हैं। 3 जनवरी को रास्ते को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले लोग उनके घर में दाखिल हुए। जिन्होंने उनके परिवार के साथ मारपीट की। बठिंडा के अस्पताल में तोड़ा बुजुर्ग ने दम इस झगड़े के दौरान उनके करीब पांच लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उसके पिता की हालत गंभीर देखते हुए बठिंडा रेफर कर दिया गया था। आज बठिंडा में इलाज के दौरान उसके पिता कश्मीर सिंह की मौत हो गई। राज सिंह का कहना है कि ईंटों और देसी हथियार कापे से वार किया गया। जिस कारण उसके पिता गंभीर घायल हुए थे। हत्या की धारा जोड़ते हुए केस दर्ज : एसएचओ थाना सदर जलालाबाद के एसएचओ शिमला रानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव लमोचड़ कलां में गली के रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। जिसमें दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हुए थे। पुलिस ने एक पक्ष की एमएलआर मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस हादसे के बाद कश्मीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसमें हत्या की धारा जोड़ते हुए केस रजिस्टर कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गली के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।ज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *