फाजिल्का में राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस:सीएम मान का पुतला फूंका, पूर्व विधायक ने माफी की मांग की

फाजिल्का में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब सरकार का पुतला फूंक गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर पंजाब कांग्रेस सड़कों पर उतरी है l जिनके द्वारा सीएम मान का पुतला फूंक रोष प्रदर्शन किया जा रहा है l फाजिल्का के गांधी चौक में फाजिल्का से कांग्रेस के पूर्व विधायक दविंदर सिंह घुबाया की अध्यक्षता में कांग्रेस द्वारा पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया और मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस मामले में माफी मांगने की मांग की गई। राहुल गांधी पर की टिप्पणी की विरोध फाजिल्का से जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष और फाजिल्का से पूर्व विधायक दविंदर सिंह घुबाया ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के बारे में गलत टिप्पणी की गई l जिसके खिलाफ अब कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। पंजाब सरकार के खिलाफ रोष पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान का पुतला फूंका गया है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस नेता के परिवार ने देश के लिए कुर्बानियां दी है l उसके बारे में ऐसे टिप्पणी करना गलत है l जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l उन्होंने मांग की कि पंजाब के मुख्यमंत्री इस मामले पर माफी मांगे l इस मौके पर फाजिल्का जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *