फाजिल्का में रोडवेज बस- पिकअप में टक्कर:स्थानीय लोगों ने बस को घेरा, ड्राइवरों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप, पुलिस ने कब्जे लिया

फाजिल्का में जलालाबाद हाईवे पर गांव सुखेरा बोदला के नजदीक पंजाब रोडवेज की बस और पिकअप मं टक्कर हो गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। एक्सीडेंट के बाद मौके पर जमा हुए लोगों ने रोडवेज बस को घेर लिया। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने रोडवेज बस और पिकअप को थाने ले जाकर खड़ा करा दिया है। बस ड्राइवर बलदेव सिंह ने बताया कि यह पट्टी डिपो की बस है। जो रोजाना पट्टी से फाजिल्का आती है और फिर इसी रूट पर वापस जाती है। मंगलवार की दोपहर पट्टी से फाजिल्का आते वक्त बस फिरोजपुर से फाजिल्का रोड पर जा रही थी। जब बस फाजिल्का- जलालाबाद हाईवे पर गांव सुखेरा बोदला के पास सवारियां उतारने के लिए बस रोकी गई। पिकअप ड्राइवर ने लगाए आरोप इसी दौरान पिकअप ड्राइवर ने बिना देखे उनकी बस में टक्कर मार दी। वहीं, पिकअप ड्राइवर का आरोप है कि उसका वाहन सड़क किनारे खड़ा था और बस ड्राइवर ने कट मार टक्कर मारी है जिससे उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मामला इतना आगे बढ़ गया कि मौके पर दर्जनों लोग जमा हो गए, जिन्होंने रोडवेज की बस को घर लिया। मामला गर्माता देख मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद ही इस मामले पर फैसला लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *