फाजिल्का में लगेंगी 1.25 करोड़ की स्ट्रीट लाइटें:MLA सवना ने किया ऐलान, मार्केट कमेटी में सुनी जनता की समस्याएं

फाजिल्का से विधायक नरेंद्र पाल सवना आज मार्केट कमेटी ऑफिस पहुंचे l यहां लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गई l वहीं इसके समाधान का भरोसा दिया गया l विधायक ने कहा कि शहर में सड़कों, गलियों, नालियों के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं l आने वाले कुछ दिनों में शहर में 1.25 करोड़ रुपए की स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी l विधायक नरेंद्र पाल सवना ने बताया कि आज लोगों की समस्याएं सुनने के लिए वह कमेटी ऑफिस में पहुंचे l उन्होंने अधिकारियों को फोन कर समस्या के समाधान का भरोसा भी दिया जा रहा है l उन्होंने कहा कि गांवों में गंदे पानी की निकासी का प्रबंध किया जा है, खेल स्टेडियम बनाकर दिए जा रहे है, सीवरेज की सफाई का काम चल रहा है, नया सीवरेज डालने का काम चल रहा है l विधायक ने कहा कि सड़कें भी बनाई जा रही है l स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू करने जा रहे हैं, जिससे शहर में हर तरफ रात के समय लाइटें जलती नजर आएंगी l चोरी चकारी की घटनाओं पर भी नकेल पड़ेगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *